UP Bhulekh | उत्तर प्रदेश भूलेख ऑनलाइन खसरा खतौनी नकल जमाबंदी, Land Record

Sarkari Yojana Date: 03/26/2020
इस भूलेख को अलग अलग जगहों पर कई अलग अलग नाम से पुकारा  जाता है जैसे भूमि अभिलेख ,खेत के कागज़ात ,खेत का नक्शा ,भूमि का ब्यौरा ,खाता आदि | उत्तर प्रदेश के लोगो की भूमि के रिकॉड को कम्प्यूटराइज करने के लिए UP Bhulekh पोर्टल को शुरू किया गया है जिससे लोगो को घर बैठे आसानी से अपनी भूमि का सारा विवरण प्राप्त कर सकते है | आज हम आपको बतायेगे कि आप किस प्रकार अपनी भूमि से जुडी सभी जानकारी ऑनलाइन  कैसे देख सकते है |

यूपी भूलेख पोर्टल का उद्देश्य

यह कम्प्यूटराइज प्रणाली पिछली प्रणाली की तुलना में बहुत ही व्यवस्थित और पारदर्शी है जैसे उत्तर प्रदेश के लोगो को काफी फायदा होगा | अब लोग काफी से भी इंटरनेट के ज़रिये UP Bhulekh Portal  पर अपनी भूमि के रिकॉड को जान सकते है | राज्य सरकार द्वारा इस पोर्टल को शुरू करने का उद्देश्य है कि यूपी के नागरिको को अपनी ज़मीन का विवरण आसानी से मिल सके और लोगो को कही जाने की  ज़रूरत नहीं होगी |

उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल के लाभ

उत्तर प्रदेश की इस योजना के तहत राज्य के लोग अपना खसरा नंबर और जमाबंदी नंबर डालकर अपनी भूमि का  नक्शा प्राप्त कर सकते है |

राज्य के लोग घर बैठे बड़ी आसानी से अपनी ज़मीन का पूरा विवरण ऑनलाइन देख सकते है |

इस ऑनलाइन भूलेख पोर्टल के शुरू होने से यूपी के लोगो के  समय की भी बचत होगी |

इस उतर प्रदेश भूलेख की जानकारी प्राप्त करने के लिए लोगो को पटवारखाने जाने की ज़रूरत नहीं होगी|

यूपी भूलेख जमाबंदी नक़ल ,खसरा खतौनी ऑनलाइन कैसे देखे
जो इच्छुक लाभार्थी अपनी ज़मीन से जुडी सभी जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो वह नीचे दिए गए तरीको को फॉलो करे |

सर्वप्रथम लाभार्थी को भूलेख की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने ऑनलाइन सुविधाओं की सूची खुल जाएगी |
UP Bhulekh

अगर आप खसरा खतौनी की नक़ल देखना चाहते  है तो तो आप खसरा नक़ल के विकल्प पर क्लिक करे |इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा |
इस पेज पर आपको कैप्चा कोड भरने को कहा जायेगा जो नीचे आपको दिख रहा है इस कैप्चा कोड को भर दे उसके बाद सब्मिट के बटन पर क्लिक करे |
उत्तर प्रदेश भूलेख

फिर आपके सामने नया पेज खुल जायेगा इस पेज पर आपको अपने जिला ,तहसील ,ग्राम ,खसरा /खतौनी नंबर या सर्वे नंबर या पट्टे की जानकारी देनी या चुननी होगी |
UP Bhulekh खसरा /खतौनी 

सबसे पहले अपने जनपद को चुने फिर तहसील चुने फिर ग्राम चुने | चुनने के बाद आपको अपनी ज़मीन की जानकारी देनी होगी | यह आप बड़ी ही आसानी से नीचे दिए गए किसी भी विकल्प से चुन सकते है जैसे अपने खसरा /गाटा संख्या द्वारा खोजे ,खाता संख्या द्वारा खोजे ,खातेदार के नाम द्वारा खोजे या नामांतरण द्वारा खोजे |
यूपी भूलेख 

इसके बाद उचित टैब का चयन करे और फिर आवश्यक विवरण दर्ज करे |

इसके पश्चात् बॉक्स पर क्लिक करे | सभी जानकारी भरने के बाद कंप्यूटर स्क्रीन पर आपको भूलेख की सारी जानकारी देखने लगेगी |

यूपी भू नक्शा ऑनलाइन कैसे देखे ?

सबसे पहले आवेदन की यूपी भू नक्शा की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा ।ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा ।

इस होम पेज पर आपको अपने डिस्ट्रिक्ट ,तहसील , विलेज आदि का चयन करना होगा ।अब आपको चयनित क्षेत्र का नक्शा दिखाई देगा।

अब आप संबंधित खाताधारक का नाम देखने के लिए अपने फार्म नंबर पर क्लिक कर सकते हैं।

ऐसा करने के बाद, आपको खाता संख्या दिखाई देगी, अब खाता धारक का नाम चुनें जिसे आप देखना चाहते हैं।
आप भूमि के नक्शे का प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।

Reply / Feedback / Contact Complaint

Related Infomation

    Service issue | Complaint | Query | Feedback | Suggestion | Reply