Complaint सिंगल स्क्रीन सिनेमा हॉल वालों को कृपया राहत प्रदान करने के संबंध में।

  • Hemant Soren Contact Number, Mobile Number, Helpline, Whatsapp Number, Office Address, Email ID - सिंगल स्क्रीन सिनेमा हॉल वालों को कृपया राहत प्रदान करने के संबंध में।
    Prashant Kumar on 2021-12-11 03:40:10

                                   त्राहिमाम

                              --------------------

    सेवा में 
    श्रीमान मुख्यमंत्री जी महोदय
    (झारखंड सरकार)
    रांची, झारखंड।
     विषय:- प्लीज 25 लाख का लोन सिंगल स्क्रीन सिनेमा हॉल वालों के लिए कम इनटरेसट रेट और कोलेटरल फ्री MSME SCHEMES मे लोन एवं राहत के संबंध में।
    --------------------------------
    RESPECTED,
    आदरणीय मुख्यमंत्री जी,
    निवेदन पूर्वक आपसे आग्रह भी है और यह जनाना चाहता हूँ कि आपके द्वारा 1st वेभ कोविड -19 पैकेज में सिंगल स्क्रीन सिनेमा हॉल के लिये क्या था। और 2nd वेभ कोविड -19 के पैकेज में सिंगल स्क्रीन सिनेमा हॉल वालों के लिए क्या है।

    मैं आपसे जनाना चाहता हूं कि क्या सिंगल स्क्रीन सिनेमा हॉल वालों को कोई राहत पैकेज नही मिलाना चाहिए। कृप्या सिंगल स्क्रीन सिनेमा हॉल वालों को भी राहत प्रदान करें. क्यूंकि कोरोना काल में जितना छती और व्यवसाय को हुआ है उससे कहीं अधिक सिंगल स्क्रीन सिनेमा हॉल वालों का भी हो रहा है. क्यूँकी झारखंड में सिनेमा हॉल 17 मार्च  2020 से 30/06/2021 तक बंद था। झारखंड सरकार ने 01/07/2021 से सिनेमा हॉल को खोलने का आदेश दे भी दिया है। लेकिन सिंगल स्क्रीन सिनेमा हॉल वालों के पास इतना पैसा नहीं है कि वो अपना सिनेमा हॉल खोल सकें। 

    आदरणीय मुख्यमंत्री जी एक टाइम्स ऐसा था कि पूरे झारखंड में ही 400 सिंगल स्क्रीन सिनेमा हॉल हुआ करता था। लेकिन अब मात्र 33 सिंगल स्क्रीन सिनेमा ही चल रहा था 17 मार्च 2020 से पहले तक। अब तो यह भी नही मालूम है कि 33 सिंगल स्क्रीन सिनेमा हॉल में से कितना खुलेगा। क्योंकि ना केंद्र सरकार और ना आपकी झारखंड सरकार के द्वारा कोई राहत दिया जा रहा है और ना ही हमलोगों के प्रति कोई रहम दिखा रहा है। क्योंकि हमलोग बहुत कमजोर है। EPF, बिज़ली बिल, नगर निगम टैक्स और EMI कहा से दें हमलोग। खाली नोटिस दिया जाता है पैसा जमा करने के लिए। हमलोगों कि हालत ऐसी हो गई है कि आगे कुआ पीछे खाई जाए तो कहां जाए 1 साल 5 महीना से सिनेमा हॉल बंद था। आपके बोलने पर स्टाफ का पैसा बहुत मुस्किल से दें पाये हैं हमलोग। अब हमलोग के पास पैसा नहीं है कि कोई बिल या टैक्स दे पाए। कुछ तो राहत प्रदान कीजिए। 

    आदरणीय मुख्यमंत्री जी 2020 से ही आप लोगों से सिंगल स्क्रीन सिनेमा हॉल के लिए MSME SCHEME में लोन का मांग कर रहे हैं। 

    लेकिन आदरणीय मुख्यमंत्री जी ना ही आपके द्वारा, ना ही आदरणीय प्रधान मंत्री जी के द्वारा, ना ही वित्त मंत्री केंद्र सरकार मैडम जी के द्वारा,ना ही वित्त मंत्री झारखंड सरकार के द्वारा, ना ही RBI गवर्नर सर के द्वारा कोई राहत दिया जा रहा है।

                         ऐसा क्यूँ सर ?. 

    सर जी, कोई भी बैंक सिंगल स्क्रीन हॉल वालों को लोन नही देता है झारखंड के लगभग सिनेमा हॉल के संचालकों का कहना है। कि बैंक के मैनेजर बोलते हैं कि सिनेमा हॉल वाले को हमलोग लोन नही दें सकतें हैं। क्यूंकि यह डूबा हुआ व्यवसाय है।मेरे साथ भी कितना बार हो चुका है। मैं आपसे यह जनाना चाहता हूं कि आज का जो समय चल रहा है। उसमें कौन सा व्यवसाय बहुत अच्छा चल रहा है।

    आदरणीय मुख्यमंत्री जी, अब आप ही कुछ कीजिए अंदाता जी. क्यूंकि हमलोगों के तरफ किसी का भी ध्यान नही जाता है. अब धीरे धीरे हमलोग थक चुके हैं।
    आदरणीय मुख्यमंत्री जी 2013 में आपने ही हम सिंगल स्क्रीन सिनेमा हॉल वालों को 1 साल का टैक्स exemption दिया था।

    आदरणीय मुख्यमंत्री जी , मुझे आपसे पूरी उम्मीद है कि आप हमलोगों के मांग को पूरा करेंगे।

    THANKING YOU,
    WITH REGARDS
    निर्मल शाहाबादी 
    प्रशांत कुमार 
    झारखंड सिनेमा प्रदर्शक संघ 
    धनबाद.
    झारखंड -826001.
    (M)- 9431124333,9431127933