Complaint Environment conservation with job idea.

  • Shivraj Singh Chouhan Contact Number, Mobile Number, Helpline, Whatsapp Number, Office Address, Emai - environment conservation with job idea.
    chandrapal singh chouhan on 2018-04-17 14:44:44

    आपका सहयोग अमूल्य खजाने के रूप मे आने वाली पीढ़ी को विरासत में मिलेगा। वर्तमान समय में हमारे विकास की नींव प्राक्रतिक सौन्दर्य को खत्म करके रखी जा रही है। इस कारण विश्व के सामने ग्लोबल वार्मिंग जैसी जटिल समस्या उभर कर आई है, और इस समस्या का समाधान प्राक्रतिक सौंदर्य ही है। इस बात पर ध्यान केंद्रित करते हुए हमने वसुन्धरा श्रंगार वाटिका के नाम से एक योजना क्रियान्वित गई है। भविष्य में यह योजना प्राकृतिक संरक्षण और आर्थिक विकास में मिल का पत्थर साबित होगी। क्योंकि हम सब की पहल एक गाँव से शुरू होकर हमारे देश में बसे छः लाख से अधिक गाँव का हिस्सा बन सकती है। आप ही अनुमान लगाए कितने पेड़ और तालाब की संख्या होगी इस योजना पर कार्य करने से। हमारा मुख्य उद्देश्य। पशुओ के लिए स्वच्छ वातावरण रहित कॉलोनी विकसित करना और पशुपालक को लाभ पहुचना। (१) प्राकृतिक संरक्षण। (२) जल संचय। (३) गोबर गैस, विधुत उतपादन। (४) प्राकृतिक चिकित्सालय। (५) खेल कूद व अन्य कार्यक्रमों के लिए प्राकृतिक वाटिका (६) पशुपालक और निवेशक के लिए सर्वसुविधा युक्त स्थान। (१) प्राकृतिक संरक्षण। वसुंधरा श्रृंगार वाटिका में 40×40=1600 वर्ग फिट के 100 प्लाट होंगे। नक्शे के अनुसार ग्राउंड फ्लोर पर 975 वर्ग फिट भूमि में पशुओ का आवास और 625 वर्ग फिट खुले आंगन के लिए उपयोग होगी। आंगन में एक पेड़ आम,नीम, पीपल या अपनी पसंद का एक पेड़ लगाना अनिवार्य होगा। इस प्रकार पेड़ो के लिए भूमि आरक्षित होने की पहल होगी। (2) जल संचय। हमारे उपयोग के लिए बनाए गए भवन सड़क के साथ अन्य निर्माण कार्यो से जल संचय के स्त्रोत खत्म हुए हैं। इस कारण हमारे आसपास का जल स्तर तेजी से घटा है। वाटिका से घटते जल स्तर को कम करने और पुनः तालाब निर्माण की पहल होगी। यह पहल हमारी नई पीढ़ी के लिए अमूल्य धरोहर होगी। (3) गोबर गैस एवम विधुत उत्पादन। वाटिका में प्रत्येक प्लाट से गोबर व मूत्र एकत्र कर गैस और विधुत का उत्पादन होगा। वाटिका में में विधुत व गैस तय शुल्क के साथ सप्लाई होगी। गोबर की खाद बनने के बाद खाद का बटवारा पशुपालक के पशुओ की संख्या के अनुसार होगा। (४) प्राकृतिक एवं पशु चिकित्सालय। (अ) प्राकृतिक चिकित्सालय का लाभ प्राकृतिक वातावरण के बीच पीड़ित व्यक्तियों को मिले, इसलिए वाटिका में नेचरोपैथी व फिज़ोथेरेपी के चिकित्सालय के लिए
    वाटिका में प्रत्येक प्लाट से गोबर व मूत्र एकत्र कर गैस और विधुत का उत्पादन होगा। वाटिका में में विधुत व गैस तय शुल्क के साथ सप्लाई होगी। गोबर की खाद बनने के बाद खाद का बटवारा पशुपालक के पशुओ की संख्या के अनुसार होगा। (४) प्राकृतिक एवं पशु चिकित्सालय। प्राकृतिक चिकित्सालय का लाभ प्राकृतिक वातावरण के बीच पीड़ित व्यक्तियों को मिले, इसलिए वाटिका में नेचरोपैथी व फिज़ोथेरेपी के चिकित्सालय के लिए भूमि उपलब्ध होगी। यहाँ इच्छुक डॉक्टर भूमि क्रय अपनी सेवाए दे सकते हैं। (5) खेल मैदान कांक्रीट के नगरो में बने खेल मैदान खूबसूरत घास से सजे होते है लेकिन प्राकृतिक सौंदर्य और वातावरण से वंचित होते है। लेकिन हम भविष्य के ले प्राकर्तिक वातावरण युक्त खेल मैदान पहल वाटिका के माध्यम से होगी। यह मैदान योग, व्यायम खेलकूद के साथ अन्य कार्यक्रमों के लिए उपयोग होगा। यहाँ वाटिका व आसपास के रहवासी इसका उपयोग निशुल्क कर सकते है। (6) पशुपालक और निवेशकर्ता के लिए सर्वसुविधा युक्त स्थान। जहाँ समय है वहाँ काम (रोजगार) कमी है। और जहाँ काम है वहाँ पल भर की फुरसत नहीं है। जहाँ पूंजी है वहाँ निवेश के लिए कोई योजना नही और जहाँ बेहतर योजनाएं है वहाँ निवेश की कमी है। वसुंधरा श्रृंगार वाटिका इन परस्तीयों मे एक नवीन उधोग के रूप मे कम पूँजी की लागत से अधिक लाभ प्राप्त करने का माध्यम बनेगी। यहाँ पशुपालक और निवेशक साझेदारी (पार्टनरशिप) कर अपनी शर्तों के साथ दूध या दूध से बने उत्पादन लाभ प्राप्त कर सकेगे। प्रस्तावित योजना भूमि का उपयोग। (१) 40×40=1600 के सौ प्लाट के लिए 160000 वर्ग फिट भूमि का उपयोग। (२) 75000 वर्ग फिट सड़क उपयोग के लिए। (३) 10000 वर्ग फीट चिकित्सालय के लिए। (४) 50000 वर्ग फीट तालाब के लिए। (५) 20000 वर्ग फीट खेल मैदान के लिए।

    8827223355