Complaint समाचार भेजने बाबत

  • Rashtriya Sahara Contact Address - समाचार भेजने बाबत
    VINOD KUMAR PANERI on 2022-10-18 07:48:41

    *बुजुर्ग समाज की अनमोल धरोहर- रघुवीरदासजी*
    *रंगमंच में भव्य पुस्तक विमोचन समारोह*

    *बांसवाड़ा.* गो सन्त रघुवीरदासजी महाराज ने कहा कि बुजुर्ग समाज की अनमोल धरोहर है। वर्तमान समय में उनकी गौरवमयी थाती को सहेज कर रखने की आवश्यकता है। यह बात उन्होंने शुक्रवार को श्री हरिदेव जोशी रंगमंच में "बातें बुजुर्गों की" पुस्तक के विमोचन समारोह में कही। जिले के प्रबुद्ध सन्त एवं शिक्षा अधिकारियों के आतिथ्य में सुंदर समारोह हुआ।
    कार्यक्रम में सीडीईओ पालाराम मेवता ने कहा कि समाज को सही दिशा देने में बुजुर्गों की भूमिका महत्वपूर्ण है। जिला शिक्षा अधिकारी मावजी खांट ने शिक्षा, स्वास्थ्य और संस्कार के लिए बुजुर्गों की भूमिका महत्वपूर्ण बताई। कार्यक्रम में गातरोड़ धाम चौपासाग के महंत धर्मेन्द्र शुक्ला, विहिप के धर्माचार्य प्रमुख डॉ विकास भाई भट्ट विशिष्ट अतिथि रहे। समारोह में विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष योगेश जोशी, प्रदेश महामंत्री हेमेन्द्र पण्डया, डॉ दिनेश भट्ट, डॉ सरला पण्डया, राजेन्द्र द्विवेदी ने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर गोमतीशंकर पण्डया, सीबीईओ महेन्द्र त्रिवेदी, दीनबंधु भट्ट, हरिदास पारिख, गणेशलाल तंवर, हरलाल आर्य का भी बहुमान किया गया। आरम्भ में स्वागत माँ त्रिपुरे साहित्यलेखन समिति की ओर से मनीष मेहता, डॉ नरेन्द्र पानेरी, लक्ष्मीनारायण पानेरी, देवीलाल पानेरी, जमनालाल जोशी ने अतिथियों का स्वागत किया। स्वागत उदबोधन प्रधानाचार्य विनोद निनामा ने दिया। इस अवसर पर पुस्तक लेखन के विचार से लेकर विमोचन तक के सफर तक के इतिहास की जानकारी लेखक विनोद पानेरी ने दी। कार्यक्रम के दौरान हितैषी ब्रोदर्स के अरुण मेहता, फ्रेंड्स क्लब बड़ोदिया के हीरालाल शर्मा, रणछोड़ सोलंकी, प्रवीण सुथार, हिम्मतसिंह राव, भावसार समाज की ओर से लेखक विनोद पानेरी का सम्मान किया गया। समारोह का संचालन डॉ नरेन्द्र पानेरी ने किया। आभार मनीष मित्र मेहता ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहित्यकार, कवि, समाजसेवी व नागरिक उपस्थित रहे।