(पंजीकरण) खेलो इंडिया यूथ गेम 2020 रजिस्ट्रेशन | Khelo India Youth Games एंट्री फॉर्म

Sarkari Yojana Date: 03/18/2020
इस कार्यक्रम का पहला संस्करण 31 जनवरी 2018 में नयी दिल्ली के इंदिरा गाँधी इंडोर स्टेडियम में किया गया था और दूसरा पुणे,महाराष्ट्र में 9 जनवरी से 20 जनवरी 2019 तक आयोजित किया गया तथा तीसरा खेलो इंडिया यूथ गेम 18 जनवरी से 30 जनवरी 2020 तक गुवाहाटी में आयोजित किया जायेगा | इस बार खेलों का आयोजन भारतीय स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI), ओलंपिक एसोसिएशन (IOA) और असम को साझेदारी में मेजबान राज्य के रूप में किया जाएगा।

खेलो इंडिया यूथ गेम 2020 का उद्देश्य

भारत में खेल और खेल के विकास को बढ़ावा देने के लिए युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा खेलो इंडिया कार्यक्रम शुरू किया गया है | केंद्र सरकार का इस खेलो इंडिया यूथ गेम को शुरू करने का उद्देश्य है कि स्कूलो और कॉलेज के बच्चो के हुनर को बढ़ाना और खेल टीम की भावना को विकसित करने में मदद करना | राष्ट्र के समग्र विकास के लिए खेल विकास बहुत महत्वपूर्ण है | खेलो इंडिया यूथ गेम 2020 का उद्देश्य है कि जो बच्चे खेल में रूचि रखते है उनको खेल को दुनिया में अपना करियर बनाने का मौका देना |

खेलो इंडिया यूथ गेम 2020 में आयोजित खेलो की सूची

एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बास्केटबॉल, मुक्केबाजी, बैडमिंटन, साइकिलिंग, शतरंज, फुटबॉल, जिमनास्टिक्स, हॉकी, हैंडबॉल, जूडो, कराटे, खो-खो, कबड्डी, निशानेबाजी, तैराकी, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, टेनिस, भारोत्तोलन हैं। , वॉलीबॉल, कुश्ती और वुशू। खेलो इंडिया के तहत हर वर्ष 1000 बच्चो को चुना जायेगा |पिछले वर्ष 2018 में एथलिट बच्चे पहले ही चुने जा चुके है यह प्रतिस्पर्धा 23 जिलों में संचालित की जाएगी |इस योजना के शुरू होने से बच्चो की खेल के प्रति रूचि बढ़ेगी |

खेलो इंडिया यूथ गेम 2020 को निम्न में विभाजित किया है


वार्षिक खेल प्रतियोगिता
सामुदायिक कोचिंग विकास
स्कूल के बच्चो का शारीरिक
खेल का मैदान विकास
ग्रामीण और आदिवासी खेलो को बढ़ावा देना |
शांति  और विकास के लिए खेल
विकलांग लोगो के बीच खेल को बढ़ावा देना |
राज्य स्तरीय खेलो भारत केंद्र
महिलाओ के लिए खेल

KIYG 2020 के ज़रूरी दस्तावेज़ (पात्रता )

जिन बच्चो की आयु 17 वर्ष से कम है वह अंडर 17 श्रेणी में खेल सकते है और जिनकी आयु 21 वर्ष से कम है और 17 वर्ष से अधिक है वह अंडर 21 वर्ग के खेल सकते है |

लाभार्थी  किसी भी स्कूल का छात्र होना चाहिए
आधार कार्ड
बैंक अकाउंट पासबुक विवरण
जन्म प्रमाण पत्र स्कूल बोनफाइट प्रमाण पत्र
पहचान प्रमाण पत्र
पासपोर्ट साइज फोटो 

खेलो इंडिया यूथ गेम 2020 में रजिस्ट्रेशन कैसे करे?

जो इच्छुक लाभार्थी खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2020 में रजिस्ट्रेशन करना चाहते है वह नीचे दिए गए तरीके को फॉलो करे |

सर्वप्रथम आवेदक को खेल मंत्रालय की ऑफिसियल वेबसाइट  पर जाना होगा | ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा |
इस होम पेज पर आपको प्रासंगिक लिंक दिखाई देगा इस लिंक पर क्लिक करे | इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपको कंप्यूटर स्क्रीन पर एक फॉर्म देखेगा |
इस फॉर्म में पूछा गया सभी विवरण भरे | इसके बाद अपनी फोटो को अपलोड करे और नियम और शर्तो से सहमत हो |

फिर क्रिएट प्रोफाइल ऑप्शन पर क्लिक करे | इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म का  2  पेज दिखाई देगा | अब इस फॉर्म में अपनी शैक्षिकता ,दस्तावेज़ और बैंक खाते का विवरण भरे |
इसके बाद जारी रखे पर क्लिक करे इसके पश्चात् आपको पंजीकरण फॉर्म का अंतिम पृष्ट दिखाई देगा अब अपनी कीटिंग डिटेल्स और जानकारी भरे और अपना विवरण जमा करे |

फिर आप उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड की सहायता से अपनी प्रोफाइल में लॉगिन कर सकते है |

Reply / Feedback / Contact Complaint

Related Infomation

    Service issue | Complaint | Query | Feedback | Suggestion | Reply