झारखंड राशन कार्ड लिस्ट 2020 | APL, BPL ई-राशन कार्ड नई सूची ऑनलाइन देखें

Sarkari Yojana Date: 03/31/2020
राज्य के लोग अमीर हो या गरीब सभी राशन  कार्ड बनवा सकते है | झारखण्ड राशन कार्ड सूची प्रत्येक वर्ष लाभार्थियों को आयु के आधार पर जारी की जाती है | राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी अपना और अपने  परिवार का नाम  Jharkhand Ration Card List 2020  में देखना चाहते है तो वह ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से देख सकते है | जिन लोगो का नाम राशन कार्ड सूची में आएगा तो वह रियायती दरों पर खाद्य प्रदार्थ प्राप्त कर सकते है | राज्य के सभी परिवारों को राज्य सरकार के द्वारा राशन कार्ड प्रदान किये जाते है |

झारखंड राशन कार्ड 2020-21

राशन कार्ड के ज़रिये झारखण्ड के लोग सरकार द्वारा हर शहर हर गांव में सरकारी राशन की दुकानों पर  भेजा जाने वाला राशन जैसे गेहू .चावल ,केरोसीन,चीनी आदि सस्ती दरों पर प्राप्त कर सकते है | Ration Card 2020 को तीन भागो में बाँटा गया है APL राशन कार्ड ,BPL राशन कार्ड ,और AAY राशन कार्ड | APL  राशन कार्ड गरीबी रेखा से ऊपर आने वाले परिवारों के लिए जारी किया गया है और BPL राशन कार्ड गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवारो के लिए जारी किया गया है  तथा AAY राशन कार उन परिवारों के लिए जारी किया गया है जो बहुत  ही ज़्यादा गरीब है |

APL, BPL ई-राशन कार्ड नई सूची

डिजिटल ई राशन कार्ड सेवा के अंतर्गत राज्य सरकार ने 24 अप्रैल 2019 तक कुल 19 ,464 ,952 राशन कार्ड को यूआईडीएआई के साथ जोड़ा है | झारखण्ड के जिन लोगो में राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है वह APL ,BPL डिजिटल ई राशन कार्ड न्यू लिस्ट में अपना और अपने परिवार का नाम खोज सकते है और फिर राशन कार्ड का लाभ सस्ती दरों पर राशन की चीज़े प्राप्त करके उठा सकते है | राज्य के लोग अपने नाम की जांच करने  और योजना का लाभ उठाने के लिए अपडेट झारखण्ड ई-राशन कार्ड नई सूची को डाउनलोड करे |

झारखंड राशन कार्ड लिस्ट 2020 का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य झारखण्ड राज्य के सभी परिवारों को राशन कार्ड उपलब्ध कराना | राज्य के हर गरीब परिवार जो आर्थिक रूप से कमज़ोर है उन्हें उचित मात्रा में खाद्य प्रदार्थ प्रदान करना और लाभार्थियों के जीवन में सुधार करना | इस राशन कार्ड सूची में सूचीबद्ध लाभार्थियों को रियायती दरों पर खाद्य प्रदार्थ जैसे गेहू ,चावल ,चीनी ,केरोसिन आदि उपलब्ध कराना | झारखण्ड के लोग घर बैठे ही ऑनलाइन माध्यम से झारखंड राशन कार्ड लिस्ट 2020  आसानी देख सकते है |

ई-राशन कार्ड नई सूची के लाभ

राशन  कार्ड राज्य के हर नागरिक की पहचान के रूप में पहचान पत्र की तरह कार्य करता है |
इस योजना के अंतर्गत राज्य के लोगो को खाद्य पदार्थ सस्ती दरों पर दिए जायेगे |
यदि आप वोटर आईडी बनवाना चाहते है तो राशन कार्ड के ज़रिये बनवा सकते है |
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए भी राशन कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है |
गेहू ,चावल ,चीनी ,केरोसीन आदि सभी खाद्य पदार्थ मासिक आधार पर दिए जाते है |
राज्य के जो लोग बिजली का कनेक्शन लेना चाहते है तो वह राशन कार्ड के ज़रिये ले सकते है |

झारखंड राशन कार्ड लिस्ट 2020 के दस्तावेज़
आवेदक का पहचान पत्र (आधार कार्ड ,मतदाता पहचान पत्र )
आय प्रमाण पत्र
पता प्रक्रिया
परिवार के सभी सदस्य का आधार कार्ड

झारखण्ड राशन कार्ड लिस्ट को ऑनलाइन कैसे करे?
राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी झारखण्ड राशन कार्ड सूची में अपना नाम  देखना चाहते है तो नीचे दिए गए तरीके को फॉलो करे |

सर्वप्रथम लाभार्थी को ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा | ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा |
झारखंड राशन कार्ड लिस्ट

इस होम पेज पर आपको ‘राशन कार्ड धारक ‘का विकल्प दिखाई देगा इस विकल्प पर आपको तीन श्रेणियाँ दिखेंगी इसमें से आपको राशन कार्ड डिटेल्स के विकल्प पर क्लिक करे |

विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा |इस पेज पर आपको एक फॉर्म मिलेगा |

Jharkhand Ration Card List
इस फॉर्म में आपको पूछी गयी सभी जानकारी जैसे अपना जिला ,ब्लॉक विलेज ,डीलर और कार्ड टाइप चुने |

सभी जानकारी भरने  के बाद सब्मिट के बटन पर क्लिक करे | इसके बाद राशन  कार्ड  नाम वार सूची आपके सामने आ जाएगी |
राशन  कार्ड  नाम वार सूची 
इस तरह आप राशन कार्ड सूची में अपना नाम देख सकते है |

Reply / Feedback / Contact Complaint

    Service issue | Complaint | Query | Feedback | Suggestion | Reply