Complaint Divyang coach Travel Normal People Very Big Issue Central Railway

  • Mumbai Local Train Complaint & Customer Care Number - Divyang coach Travel Normal People Very Big Issue Central Railway
    MASUKH KHAN on 2019-04-24 13:06:22

    To,
    The Mumbai Central Railway
    मेरा नाम माशुख खान है, मै दिव्यांग व्यक्ति हूँ, दिव्यांग व्यक्ति ज्यादातर सोचते है कि उन्हें कोई नौकरी उनके आसपास मिल जाए, पर ऐसा होता नहीं है, अगर मिल भी जाता है २००० से ४००० हजार बीच में मिलता है। मजबूर होकर दिव्यांग व्यक्ति को दूर नौकरी के लिए जाना पड़ता है, इसमें मेरा स्वार्थ नहीं है मै अपने बारे में नहीं सबके बारे में सोच रहा हूँ और मैंने कई दिव्यांग व्यक्ति से बात किया है, उनका कहना है वो जब रेल के लोकल दिव्यांग डब्बे में बैठते है तो उन्हें चड़ने उतरने में काफी मुश्किलों का सामना करना है, क्यूँकि दिव्यांग डब्बे में मुश्किल से गिन चुनके १० से १२ दिव्यांग होते है और उसमे ३० से ४० व्यक्ति जो की दिव्यांग नहीं होते है उनकी वजह से चड़ना उतरना काफी मुश्किल हो जाता है और कभी – कभी दिव्यांग व्यक्ति गिर जाते है, क्यूँकि मै खुद दो से तीन बार गिर चूका हूँ, जिसके चलते मैंने काम छोड़ दिया। मेरा ख़त लिखने का मकसद सिर्फ इतना है की दिव्यांग डिब्बे में सिर्फ दिव्यांग व्यक्ति आसानी से यात्रा कर सके इसके लिए प्लीज कुछ कीजिए खासकर सुबह और शाम के टाइम काफी लोग दिव्यांग डिब्बे में यात्रा करते है, एक बार मै ठाणे स्टेशन के सामने खड़ा था काफी भीड़ था, मैंने पाँच ट्रेन छोड़ दिए, छठे ट्रेन में दिव्यांग डब्बे के सामने कई व्यक्ति ऐसे थे जो दिव्यांग नहीं थे और चढ़ गए और मै चड़ने की कोशिश किया और किसी ने धक्का मारा और मै गिर गया। देखा जाय तो अगर दिव्यांग व्यक्ति के डिब्बे में सिर्फ दिव्यांग व्यक्ति अगर यात्रा करे तो कोई तकलीफ नहीं होगा लेकिन काफी लोग यात्रा करते है आप चाहे तो सर्वे करवा सकते है। इन सभी कारणों से कई दिव्यांग व्यक्ति ट्रेन में यात्रा करना और जॉब पे जाना पसंद नहीं करते है, उनके पास कोई उपाय नहीं रहता की वो करे क्या, क्यूँकि जॉब ज्यादा करके मुंबई में रहता है, और ट्रेवल करने पर वो कई बार घायल हो जाते है। अगर आप चाहेंगे तो जो मैंने जो लिखा मै उसे साबित करके दिखा सकता हूँ। अगर इन समस्याओं का समाधान हो गया काफी दिव्यांग खुश हो जायेंगे। ६०% से ८०% दिव्यांग इसके लिए यात्रा नहीं करते क्यूँकि उनको इन सभी समस्याओं का सामना करना पढ़ता है। वैसे कहना तो बहुत कुछ है, पर काफी लम्बा हो जायेगा इसलिए मै संवाद यही पर बंद करता हूँ। मेरा मोबाइल नंबर : 8976635928 है।
    मुझे उम्मीद है, की आप मेरे बातो पर गौर करेंगे और कुछ ना कुछ उपाय जरुर करेंगे।
    आपका विश्वाशु
    मशुख खान